भोजपुरी के लोकप्रिय लोक गायक सह अभिनेता गुंजन सिंह का होली स्पेशल गाना ‘होली में दे दे चुम्मा’ रिलीज के साथ जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है। गुंजन के इस गाने को महज 8 घंटे में 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना सा रे गामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है।

गाना ‘होली में दे दे चुम्मा’ को मिल रही सफलता से गुंजन सिंह बेहद खुश हैं। इसके लिए उन्होंने भोजपुरी ऑडियंस का आभार भी जताया और कहा कि गाना वही, जो दिल में उतर जाए। मेरा यह गाना भी बहुत प्यार है, जो आप सबों को इतना पसंद भी आ रहा है। कभी सोचा नहीं था कि मेरे इस गाने को एक दिन में इतना प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद अच्छा लग रहा है कि आप मेरे काम को पसंद कर रहे हैं। आपसे इसी स्नेह और आशीर्वाद की आगे भी कामना है।
आपको बता दें कि गाना होली में दे दे चुम्मा को गुंजन सिंह ने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। इसमें फीट आयशा कश्यप का है। म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है। लिरिक्स यादव राज का है और इस गाने के ओरिजनल कम्पोजर लक्ष्मीकांत – प्यारेलाल हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।।
Error 400: API key not valid. Please pass a valid API key..
Domain code: global
Reason code: badRequest